Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिरोजाबाद में सनकी आशिक की हैवानियत, शादी से इनकार का बदला मासूम से लिया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद उसके डेढ़ साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक रिश्ते में बच्चे का चाचा लगता है। बताया गया कि वह महिला पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने मासूम बच्चे को निशाना बनाया।

जानकारी के मुताबिक, महिला रती देवी अपने बेटे आरव और मां के साथ शिकोहाबाद आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने सुनसान जगह पर बच्चे को कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को नाली में फेंककर फरार हो गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित कीं। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिकोहाबाद क्षेत्र में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या की खबर सामने आने के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles