संवाददाता अंजनी कुमार सोनी (जिला अध्यक्ष जिला ग्रामीण पत्र एसोसिएशन)
कुठौंद जालौन। जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पत्रकारिता दिवस का भव्य आयोजन पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी महाविद्यालय में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों,एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबंधक एवं दैनिक ग्रामीण सुबह की संपादक सुनीता द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कालपी विधायक पंडित विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सालिकराम पांडेय, कुठौंद ब्लॉक प्रमुख रामू द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडेय, गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक पंडित विनोद चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों की निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया और सत्यता एव निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करे कही मेरे सहयोग की जरूर पड़ती है तो हम सदैव आपके साथ हैं । अध्यक्षीय संबोधन में सुनीता द्विवेदी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आयोजन की अगुवाई जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों एवं दायित्वों को याद करने का दिन है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष सहित सभी पत्रकारों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो के द्वारा सम्मानित किया गया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई।


