Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी सुनीता आहूजा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और इंटरव्यू की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने गोविंदा के लुक्स, उनकी पर्सनल लाइफ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

इंटरव्यू में सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब सुनीता आहूजा ने खुलकर बताया कि गोविंदा हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है क्योंकि आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में यह एक आम बात हो चुकी है।

गोविंदा के हेयर पैच पर क्या बोलीं सुनीता?

सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा आज भी काफी हैंडसम दिखते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके असली बाल थे, लेकिन अब वे हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष और महिला कलाकार अपने लुक्स को बेहतर बनाए रखने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट और तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हेयर पैच का उपयोग करना कोई बड़ी बात नहीं है।

सुनीता ने साफ कहा कि इसमें शर्माने या छिपाने जैसी कोई जरूरत नहीं है।

GOAT का मतलब नहीं समझ पाईं सुनीता

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा GOAT हैं।

उन्हें GOAT का मतलब नहीं पता था और उन्होंने इसे सचमुच बकरी समझ लिया। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उनके पति बकरी नहीं, बल्कि शेर हैं।

बाद में जब उन्हें पता चला कि GOAT का मतलब “Greatest Of All Time” होता है, तो उन्होंने कहा कि गोविंदा निश्चित रूप से इस सम्मान के हकदार हैं।

43 साल पुरानी है लव स्टोरी

सुनीता आहूजा ने अपनी प्रेम कहानी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें महज 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार हो गया था और दोनों पिछले 43 वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत आपसी समझ, भरोसा और साथ निभाने की भावना रही है।

बिग बॉस पर क्या बोलीं सुनीता?

जब उनसे सलमान खान या अनिल कपूर के शो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

सुनीता ने कहा कि उन्हें पिछले चार साल से लगातार इस शो का ऑफर मिल रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया। उनका कहना है कि वे किसी आर्थिक परेशानी से नहीं गुजर रही हैं और उन्हें इस तरह के शो में कंटेस्टेंट बनना पसंद नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी किसी शो से जुड़ेंगी तो कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि जज के रूप में नजर आना पसंद करेंगी।

जल्द नए प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द ही नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा वह फिलहाल शिल्पा शेट्टी के शो ‘मां है ना’ में भी नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles