“राधानिकुंज पार्क, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते नागरिक। साथ में श्री रमेश सिंह चौहान, श्री प्रभात कुमार सिंह व अन्य गणमान्य।”
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज वृंदावन आवास योजना, सेक्टर 8बी स्थित राधानिकुंज पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वासुदेव बस्ती के 200 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश सिंह चौहान ने की। उन्होंने स्वयं लोगों को योगाभ्यास करवाते हुए कहा, “योग का जीवन में बहुत महत्व है। योग से निरोगी काया, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का शुद्धीकरण होता है। नियमित योग से तनाव मुक्त जीवन संभव है।”इस अवसर पर वासुदेव बस्ती एवं अपार्टमेंट के श्री अरुण कुमार शर्मा, नगर कार्यवाह श्री विपिन जी, श्री अखिलेश्वर राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मोदी श्रीराम गोपाल काका, पूर्व डीआईजी श्रीपति मिश्र, श्री त्रिभुवन शुक्ल, महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, स्वयंभू शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री प्रभात कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने का प्रण लिया।


