*जालौन के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी बने अजय कुमार सिंह, बोले— हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई*
जालौन। जनपद जालौन में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व सीओ शैलेंद्र वाजपेई के स्थानांतरण के बाद पदभार संभाला। श्री सिंह इससे पहले अयोध्या में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।*जालौन के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी बने अजय कुमार सिंह, बोले— हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई*
जालौन। जनपद जालौन में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व सीओ शैलेंद्र वाजपेई के स्थानांतरण के बाद पदभार संभाला। श्री सिंह इससे पहले अयोध्या में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
जालौन के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी बने अजय कुमार सिंह, बोले— हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई* जालौन। जनपद जालौन में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व सीओ शैलेंद्र वाजपेई के स्थानांतरण के बाद पदभार संभाला। श्री सिंह इससे पहले अयोध्या में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।