Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कन्या पूजन में नौ देवियों के स्वरूप से दिया संवैधानिक अधिकारों का संदेश

      लखनऊ। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत निर्धारित थीम के तहत वन स्टॉप सेंटर यूनिट-1, लोकबंधु अस्पताल परिसर, लखनऊ में कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को नौ देवियों के स्वरूप में प्रस्तुत कर समाज को महिला एवं बालिका अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलम्बन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रथम मां शैलपुत्री स्वरूप बालिका ने समानता का अधिकार, द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप ने स्वतंत्रता का अधिकार, तृतीय मां चन्द्रघण्टा स्वरूप ने शोषण के विरुद्ध अधिकार, चतुर्थ मां कूष्माण्डा स्वरूप ने धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, पंचमी मां स्कन्दमाता स्वरूप ने संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार, षष्ठी मां कात्यायनी स्वरूप ने संवैधानिक उपचारों का अधिकार, सप्तमी मां कालरात्रि स्वरूप ने शिक्षा, अष्टमी मां महागौरी स्वरूप ने सुरक्षा तथा नवमी मां सिद्धिदात्री स्वरूप ने स्वावलम्बन का संदेश दिया।
इस अवसर पर बालिकाओं का विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें संदेशपरक पुस्तक, टिफिन, पानी की बोतल, बॉक्स, पेंसिल, रबर सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles