Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Travel Tips: Micro Vacation के लिए Lansdowne और Almora हैं बेस्ट डेस्टिनेशन, 2-3 दिन की छुट्टियों में बनाएं यादगार ट्रिप

आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल के बीच लोग लंबी छुट्टियों की बजाय माइक्रो वेकेशन को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। खासकर युवाओं और वीकेंड पर छुट्टी पाने वाले प्रोफेशनल्स के बीच यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी हर सप्ताहांत घर पर रहकर बोर हो जाते हैं, तो सिर्फ 2 से 3 दिनों की छोटी-सी ट्रिप आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती है।

क्या है माइक्रो वेकेशन?

माइक्रो वेकेशन का मतलब 24 से 72 घंटे यानी 2 से 3 दिनों की छोटी छुट्टी से है। इसमें कम समय और कम बजट में किसी खूबसूरत जगह की यात्रा की जाती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो ऑफिस से लंबी छुट्टी नहीं ले पाते लेकिन घूमने का शौक रखते हैं।

लैंसडाउन (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 258 किलोमीटर है, इसलिए वीकेंड ट्रिप के लिए यह एक शानदार विकल्प माना जाता है। यहां आप तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला ताल, दरवान सिंह संग्रहालय, वॉर मेमोरियल और सेंट मैरी चर्च जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।

कुफरी (हिमाचल प्रदेश)

अगर आपको पहाड़ों की ठंडी वादियां पसंद हैं, तो कुफरी आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। यह शिमला से लगभग 20 किलोमीटर और दिल्ली से करीब 7 से 8 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां महाशू पीक, कुफरी फन वर्ल्ड, फागू और हिमालयन नेचर पार्क पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

नीमराना (राजस्थान)

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नीमराना वीकेंड ट्रिप के लिए एक शानदार जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 121 किलोमीटर है। यहां का ऐतिहासिक नीमराना पैलेस सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके अलावा नीमराना बावड़ी, सरिस्का नेशनल पार्क और तिजारा फोर्ट पैलेस भी घूमने लायक स्थान हैं।

रणथंभौर (राजस्थान)

अगर आप वन्यजीवों और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखना चाहते हैं, तो रणथंभौर एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 402 किलोमीटर है। यहां आप रणथंभौर नेशनल पार्क, रणथंभौर किला और त्रिनेत्र गणेश मंदिर का आनंद ले सकते हैं।

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित अल्मोड़ा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 364 किलोमीटर है। यहां जागेश्वर धाम, बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कसर देवी मंदिर और जीरो प्वाइंट जैसी जगहें पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं।

अगर आप कम समय में तनाव से दूर होकर प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये सभी डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सही प्लानिंग के साथ आपकी 2-3 दिन की माइक्रो वेकेशन भी किसी लंबी छुट्टी से कम यादगार नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles