Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

GTA 6 की प्री-बुकिंग ने मचाया धमाल! 24 घंटे में 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का दावा

दुनिया के सबसे बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) को लेकर गेमर्स का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। गेम की प्री-बुकिंग शुरू होते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-ऑर्डर शुरू होने के पहले 24 घंटे के भीतर करीब 3.9 करोड़ कॉपियां बुक होने का दावा किया जा रहा है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है तो कंपनी को लगभग 3 अरब डॉलर यानी करीब 25,700 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ प्री-बुकिंग से हुई है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से अभी नहीं की गई है।

GTA 6 को अब तक का सबसे महंगा वीडियो गेम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके डेवलपमेंट और मार्केटिंग पर 1.5 से 2 अरब डॉलर तक खर्च किए गए हैं। यह लागत दुनिया की कई बड़ी निर्माण परियोजनाओं के बराबर या उससे भी अधिक बताई जा रही है। यही वजह है कि गेमिंग इंडस्ट्री की नजर इस लॉन्च पर टिकी हुई है।

गेम में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा ओपन वर्ल्ड, शानदार ग्राफिक्स, नई स्टोरीलाइन और आधुनिक गेमप्ले देखने को मिलेगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह गेम रिलीज के बाद बिक्री के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े लॉन्च में शामिल होगा।

GTA 6 की आधिकारिक रिलीज 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए तय की गई है। भारत समेत दुनियाभर के गेमर्स इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह गेम नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles