Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम योगी ने किया पोषण माह-2026 का शुभारंभ

    वाराणसी । वाराणसी में बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास का केंद्र बनाना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। उन्होंने गोरखपुर के गांव बसियापुर की कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके गांव गए हैं। कार्यकर्ता ने भी मुख्यमंत्री को पहचानने की बात कही।
इस साल के अभियान की थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। यह थीम समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर देती है। आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखने का संदेश दिया गया। बल्कि उन्हें बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत पोषण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस अभियान में जन भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सामाजिक संदेश है, जिसमें समुदाय का सहयोग महत्वपूर्ण है। मंत्री मौर्य ने जोर दिया कि अभियान में सहयोग करने वाले अभिभावकों का भी सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को देश की नींव बताया। उनका कहना था कि यदि भारत को विकसित करना है, तो बच्चों को पोषित करना अनिवार्य है। बच्चों के पोषण की बड़ी जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर है। सरकार मातृवंदन योजना के तहत स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। अभियान का लक्ष्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखकर बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बनाना है।
मां अन्नपूर्णा की धरती से पूरे देश को पोषण का संदेश: सावित्री ठाकुर
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की धरती से हम पूरे देश को पोषण का संदेश दे रहे हैं। एक बच्चे के जीवन में शुरू के दो वर्ष का समय बहुत जरूरी होता है। इस दौरान अच्छा पोषण मिलना बहुत आवश्यक है। इस पूरी यात्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं और वह अपना काम अच्छे से कर रही हैं। मातृ वंदना योजना के माध्यम से हम महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल कर रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की सोच को बदला है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम आज काशी से पोषण माह के राष्ट्रीय संकल्प को पूरे देश में आगे बढ़ा रहे हैं। शास्त्र कहते हैं शुद्ध और संतुलित आहार ही जीवन का आधार है। यह जनभागीदारी से पूर्ण होगा। इसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकता है। यह अभियान विकसित भारत के लिए अहम पड़ाव है। पीएम ने कहा जिस प्रकार बड़ी इमारत के लिए नींव का मजबूत होना आवश्यक है उसी तरह विकसित भारत के लिए स्वस्थ्य बचपन बहुत जरूरी है। योगी सरकार ने दिखाया है कैसे जनहित में योजनाओं को लागू किया जा सकता है। योगी सरकार ने उप्र में 24 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधुनिक वातावरण तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles