लखनऊ- लखनऊ के विकासनगर इलाके में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय वह शराब के नशे में थे। कनपटी में सटाकर परिजन उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी सबोली की है। मृतक संदीप सिंह (52) पुत्र जीत बहादुर सिंह थे। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

गोली की आवाज सुनते ही दौड़े परिजन
घटना की सूचना रात 12:22 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर और खून के निशान मिले। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।


