Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Health Tips: रात में दही और सलाद खाना पड़ सकता है भारी, जानें आयुर्वेद क्या कहता है

आजकल फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में दही, सलाद और फल जैसी पौष्टिक चीजें शामिल कर रहे हैं। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि हेल्दी खाना खाने के बावजूद उन्हें गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं हो रही हैं।

आयुर्वेद के अनुसार केवल हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही समय पर खाना भी बेहद जरूरी होता है। अगर पौष्टिक चीजों का सेवन गलत समय पर किया जाए, तो वही भोजन शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाने लगता है।

आइए जानते हैं ऐसे 3 हेल्दी फूड्स के बारे में, जिन्हें गलत समय पर खाने से सेहत बिगड़ सकती है।

1. रात में दही खाना

Curd यानी दही को प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह पेट के लिए फायदेमंद और पाचन सुधारने वाला माना जाता है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही खाना नुकसानदायक हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर भारी और चिकनी होती है। रात के समय शरीर में कफ दोष स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। ऐसे में रात में दही खाने से शरीर में कफ और टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ सकती है।

इससे साइनस, बलगम, नाक बंद होना, गले में खराश, शरीर में भारीपन और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में मुंहासे और स्किन प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं।

2. रात में कच्चा सलाद खाना

Salad को वेट लॉस और फिटनेस के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन रात के समय ज्यादा कच्चा सलाद खाना पाचन पर भारी पड़ सकता है।

आयुर्वेद के मुताबिक दिन के समय शरीर की “जठराग्नि” यानी पाचन शक्ति मजबूत होती है, लेकिन शाम के बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।

कच्ची सब्जियां ठंडी और फाइबर से भरपूर होती हैं, जिन्हें पचाने के लिए मजबूत डाइजेशन की जरूरत होती है। रात में सलाद खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग, भारीपन और नींद में परेशानी हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रात में सलाद खाना हो तो हल्का स्टीम या उबला हुआ सलाद बेहतर विकल्प हो सकता है।

3. खाना खाने के तुरंत बाद फल खाना

बहुत से लोग खाने के बाद Fruit खाना हेल्दी आदत मानते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह पाचन के लिए सही नहीं माना जाता।

फल जल्दी पच जाते हैं, जबकि दाल, रोटी या भारी भोजन को पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में जब आप भोजन के तुरंत बाद फल खाते हैं, तो फल पेट में लंबे समय तक फंसे रहते हैं और फर्मेंट होने लगते हैं।

इससे खट्टी डकारें, एसिडिटी, गैस, पेट फूलना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही शरीर को फलों के पोषक तत्वों का पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता।

क्या है सही तरीका?

विशेषज्ञों के अनुसार दही दिन में खाना बेहतर माना जाता है। सलाद को दोपहर के भोजन में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं फल खाने और मुख्य भोजन के बीच कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखना चाहिए।

अगर आप सही समय पर सही भोजन करेंगे, तभी शरीर को उसका पूरा फायदा मिलेगा और पाचन भी बेहतर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles