Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

योगी, रक्षामंत्री के साथ युद्धपोत के अंदर गए:लखनऊ में राजनाथ सिंह ने CM की तारीफ की, कहा- जिस तरह यूपी को संभाला, वह मिसाल

लखनऊ-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- यूपी कभी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। इन्वेस्टर्स यहां आने से डरते थे। लेकिन अब यूपी बदल चुका है। सीएम योगी ने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह संभाला, वह अपने आप में मिसाल है। सीएम ने यूपी की छवि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में पेश की।

रक्षामंत्री ने नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन किया। वे सीएम योगी के साथ रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती के अंदर गए और अफसरों से युद्धपोत के बारे में जानकारी ली। INS गोमती को वाटिका में रखा गया है। यह युद्धपोत 35 साल की सेवा के बाद 28 मई 2022 को नौसेना से रिटायर हुआ था।

सीएम योगी ने कहा-

QuoteImageयाद कीजिए 2017 से पहले इसी उत्तर प्रदेश में हर रोज कर्फ्यू लगता था। पेशेवर माफिया और अपराधियों ने जीना हराम कर दिया था। सामने वाला यदि देश के लिए खतरा है, तो उसके साथ अहिंसा नहीं, बल्कि उसे उसी भाषा में जवाब देने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए।

पर्यटन विभाग ने नौसेना की मदद से यह वाटिका विकसित की है, जो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास स्थित है। वाटिका 2 एकड़ क्षेत्र में बनी है। करीब 19 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसे बनने में 4 साल लगे हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार, वाटिका में INS गोमती के साथ कुछ जहाजों के पार्ट्स और हथियार रखे गए हैं। इनमें AK-726 मीडियम रेंज गन, CET-53M टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम, जिफ-101 लॉन्चर, कैपस्टन ड्रम और जहाज का बड़ा प्रोपेलर (पंखा) शामिल हैं। INS गोमती को नौसेना से रिटायर किया जा चुका है। इनके जरिए लोगों को भारतीय नौसेना की तकनीकी ताकत और युद्ध क्षमता के बारे में जानकारी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles