हर लड़की चाहती है कि किसी खास मौके पर उसका मेकअप बिल्कुल फ्लॉलेस और नेचुरल दिखे। लेकिन कई बार महंगा फाउंडेशन इस्तेमाल करने के बावजूद चेहरे पर दाग-धब्बे, पैचीनेस या मेकअप का केकी लुक नजर आने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह मेकअप लगाने का गलत तरीका और स्किन को पहले से तैयार न करना होता है। अगर आप भी लंबे समय तक टिकने वाला ग्लोइंग और फ्लॉलेस मेकअप चाहती हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं।
फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार करना सबसे जरूरी स्टेप है। सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस क्लेंजर से चेहरा साफ करें। इसके बाद टोनर और सीरम का इस्तेमाल करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेट करें। आखिर में प्राइमर लगाएं, जिससे स्किन स्मूद बनती है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।
अगर चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन या मुंहासों के निशान हैं, तो सीधे फाउंडेशन लगाने की बजाय पहले कलर करेक्टिंग कंसीलर का इस्तेमाल करें। पिंक या पीच शेड का करेक्टर दाग-धब्बों को छिपाने में काफी मदद करता है। इसे हल्के हाथों से अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्किन का रंग एक समान दिखाई दे।
फाउंडेशन हमेशा पतली लेयर में लगाना चाहिए। एक साथ ज्यादा मात्रा लगाने से चेहरा भारी और केकी दिखाई दे सकता है। मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से फाउंडेशन को चेहरे पर धीरे-धीरे ब्लेंड करें। ऐसा फाउंडेशन चुनें जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो, ताकि मेकअप नेचुरल और खूबसूरत नजर आए।
मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। इसे खासतौर पर टी-ज़ोन, आंखों के नीचे और नाक के आसपास हल्के हाथों से लगाएं। इससे अतिरिक्त ऑयल कंट्रोल होता है और मेकअप जल्दी खराब नहीं होता। यदि आपको लंबे समय तक मेकअप बनाए रखना है, तो आखिर में सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा।
फाउंडेशन और बेस मेकअप पूरा होने के बाद ब्लश, हाईलाइटर, आई मेकअप और लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें। सही तकनीक और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपका मेकअप ज्यादा नेचुरल, ग्लोइंग और प्रोफेशनल दिखाई देगा।


