Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नाली की सफाई के दौरान सांप ने काटा, 56 वर्षीय अधेड़ की मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र की तेरई फाटक चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेरई फाटक निवासी लक्ष्मण पुत्र जालम रायकवार (56 वर्ष) की नाली की सफाई के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण अपने घर के पास नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नाली में छिपे एक सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

*प्रधान प्रतिनिधि धर्मलाल कुशवाहा का कहना है कि बरसात के मौसम में बरतें विशेष सावधानी*

  • बरसात के दिनों में नालियों, झाड़ियों, खेतों और पानी भरे स्थानों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में नाली की सफाई या अन्य कार्य करते समय दस्ताने और लंबे जूते पहनें तथा पहले डंडे या किसी सुरक्षित तरीके से आसपास की जांच कर लें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। समय पर इलाज से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।
Previous article
जालौन के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी बने अजय कुमार सिंह, बोले— हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई* जालौन। जनपद जालौन में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में अजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व सीओ शैलेंद्र वाजपेई के स्थानांतरण के बाद पदभार संभाला। श्री सिंह इससे पहले अयोध्या में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles